देश

देश

'PM मोदी और अमित शाह की भी जांच होनी चाहिए', राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर जांच पर बोले जयराम रमेश


लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी हेलीकॉप्टर में निकले थे लेकिन चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड ने तमिलनाडु के नीलगिरी में उनके हेलीकॉप्टर की जांच की. इस मामले पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हमें कोई दिक्कत नहीं लेकिन सिर्फ राहुल गांधी ही क्यों बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर्स की भी जांच की जानी चाहिए.