राजनीती
जेल से ही चलेगी दिल्ली सरकार, हर हफ्ते दो-दो मंत्रियों से मिलेंगे CM अरविंद केजरीवाल
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने सोमवार को तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि CM केजरीवाल ने विधायकों को जनता के बीच रहने और उनकी तकलीफें दूर करने का संदेश दिया है. सरकार जेल से चल रही है, अगले हफ्ते से मंत्रियों के साथ कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे. जेल में हर हफ्ते 2-2 मंत्री CM से मुलाकात करेंगे, उनको अपने विभागों का लेखाजोखा देंगे और दिशा निर्देश लेंगे.