देश

देश

बीजेपी ने मुस्लिम महिलाओं को बनाया एजेंट, पोलिंग बूथ पर लगाएंगी फर्जी वोटों पर लगाम

उत्तर प्रदेश में बीजेपी की मुस्लिम महिला ब्रिगेड फर्जी वोटिंग रोकने के लिए सक्रिय हो गई है. पार्टी ने 20 हजार बूथों को चिह्नित कर इसमें से 33% में मुस्लिम महिला पोलिंग एजेंट बनाने के लिए तैयारी की है. ये पोलिंग एजेंट महिलाएं घनी मुस्लिम आबादी में मुस्लिम महिलाओं को जागरूक कर रही हैं. उनका कहना है कि इससे मुस्लिम महिलाओं के मतदान का प्रतिशत भी बढ़ेगा और फर्जी वोटिंग भी रुकेगी.