देश

देश

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गिरफ्तार

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है. सलमान खान के घर हुई फायरिंग के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. एक आरोपी की पहचान हरियाणा के गुरुग्राम निवासी विशाल उर्फ कालू के रूप में हुई थी. एसटीएफ विशाल के घर भी पहुंची थी.