देश
दिल्ली के आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा. सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ बोर्ड घोटाले से जुड़े केस में अमानतुल्लाह को ईडी के सामने पेश होने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत की मांग ठुकराते हुए कहा कि अगर ईडी के पास गिरफ्तारी के लायक सामग्री हो तो वह विधायक को गिरफ्तार कर सकता है.
सुप्रीम कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान को 18 अप्रैल को ईडी के सामने पेश होने को कहा है. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने भी अमानतुल्लाह को गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार कर दिया था. तब हाई कोर्ट ने कहा था कि वह ईडी की तरफ से 6 समन भेजे जाने के बावजूद पेश नहीं हुए. विधायक होने के आधार पर वह छूट की उम्मीद नहीं कर सकते. कानून सबके लिए बराबर है.