देश
ईरान ने इजरायल पर सैकड़ों मिसाइलें दागीं और चेतावनी दी कि अगर इजरायल काउंटर अटैक करता है तो वे उसका भी जवाब देगा. इस बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यह गहरी चिंता की बात है क्योंकि इससे संघर्ष और बढ़ सकता है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान द्वारा किए गए मिसाइल अटैक पर कहा, "हम कुछ समय से वहां की स्थिति को लेकर चिंतित हैं. यह (युद्ध) 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमले के बाद से शुरू हुआ और अन्य क्षेत्रों में फैलती जा रही है जो कि बेहद चिंताजनक है." विदेश मंत्री ने बताया, "फिलहाल हमने लोगों को इजरायल और ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है."