अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि एलन मस्क न सिर्फ भारत में टेस्ला का प्लांट लगाने जा रहे हैं, बल्कि भारत में टेस्ला का पूरा इको सिस्टम तैयार करने वाले हैं. इसका मतलब हुआ कि एलन मस्क की ईवी कंपनी भारत में अपने विभिन्न इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडलों की मैन्युफैक्चरिंग तो करेगी ही, उसके लिए ज्यादा से ज्यादा कंपोनेंट को स्थानीय स्तर पर ही सोर्स करेगी.


खबरों के अनुसार, टेस्ला ने जर्मनी स्थित अपनी फैक्ट्री में भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए राइट-हैंड ड्राइव मॉडल बनाना शुरू कर दिया है. टेस्ला की टीम भारत आकर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए जगह भी फाइनल करने वाली है. एलन मस्क खुद 21-22 अप्रैल को भारत आने वाले हैं. ऐसा अनुमान है कि एलन मस्क अपनी इस भारत यात्रा में 2 से 3 बिलियन डॉलर के निवेश का ऐलान कर सकते हैं.