देश
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के हेलीकॉप्टर पर इनकम टैक्स के अधिकारियों ने छापेमारी की है. अभिषेक बनर्जी ने आईटी रेड का दावा करते हुए चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही है.
बेहाला फ्लाइंग क्लब में ट्रायल के दौरान हेलीकॉप्टर को काफी देर तक रोककर आईटी अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया गया. इतना ही नहीं तलाशी के दौरान अभिषेक बनर्जी के सुरक्षा गार्डों से नोकझोंक भी हुई. हालांकि, तृणमूल नेता ने दावा किया कि हेलीकॉप्टर में कुछ भी नहीं मिला.