देश

देश

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है. उस इलाके में मौजूद सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.पुलिस की 15 टीमें बनाई गई हैं, जो हर एंगल से तफ्तीश में जुटी हुई हैं. इसी बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने उस बाइक को बरामद कर लिया है, जिस पर शूटर्स आए हुए थे. पुलिस द्वारा बरामद की गई बाइक की फोरेंसिक टीम जांच कर रही है. इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के बाद कुख्यात अपराधी रोहित गोदारा का भी नाम सामने आया है.इसके साथ ही सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों हमलावरों की तस्वीरें भी सामने आई हैं. एक हमलावर काली और सफेद टी शर्ट में नजर आ रहा है. दूसरा लाल टी शर्ट में है. इस तस्वीर के आधार पर शूटर्स की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.