अंतर्राष्ट्रीय
पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड डॉन आमिर सरफराज उर्फ तांबा की उसके घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वह लाहौर में अपने घर में था जब उसे गोली मारी गई. बाइक पर सवार होकर दो 'अज्ञात हमलावर' उसके घर पहुंचे थे.
बताया जा रहा है कि तकरीबन 4-5 राउंड गोली आमिर सरफराज को लगी. हमलावर 1.30 बजे पहुंचे थे. उसे गोली मारकर वे फरार हो गए. कई गोलियों से घायल आमिर सरफराज को बाद में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. हालांकि, सूत्रों की मानें तो आमिर की मौके पर ही मौत हो गई थी.
अमीर सरफराज भारतीय नागरिक सरबजीत की हत्या में शामिल था। अमीर सरफराज पर आरोप था कि आईएसआई के इशारे पर पाकिस्तान की जेल में बंद सरबजीत की हत्या की थी।
लाहौर में आतंकी संगठन ही लश्कर-ए-तोयबा का हेड ऑफिस है. आमिर की हत्या से लश्कर के टॉप आतंकियों में दहशत का माहौल है.