खेल

खेल

महिला पहलवान विनेश फोगाट कहा है कि उन्हें पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने से रोकने के लिए साजिश रची जा रही है। विनेश फोगाट का आरोप है कि यह साजिश रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के मौजूदा अध्यक्ष संजय सिंह और पूर्व अध्यक्ष तथा भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की ओर से रची जा रही है।विनेश फोगाट ने आशंका जताया कि, जो टीम के साथ कोच लगाए गए हैं वे सभी बृजभूषण और उसकी टीम के चहेते हैं, तो इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि वे मेरे मैच के दौरान मुझे मेरे पानी में कुछ मिला के ना पीला दे?? अगर मैं ऐसा कहूं कि मुझे डोप में फंसाने की साजिश हो सकती है तो गलत नहीं होगा। हमें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही।


 हालांकि, डब्ल्यूएफआई ने विनेश फोगाट के इस आरोप का जोरदार खंडन किया। उसने दावा किया कि विनेश ने समय सीमा खत्म होने के बाद आवेदन किया।