देश

देश

भारत पे के को-फाउंडर और पूर्व मैनेजिंग डायरेक्‍टर अशनीर ग्रोवर एक बार फिर फिनटेक में एंट्री लेने की तैयारी कर रहे हैं. अशनीर ग्रोवर अब मेडिकल ऐप के साथ एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. इस ऐप को जीरो पे का नाम दिया गया है. फिलहाल ये ऐप टेस्टिंग मोड में है और इसे थर्ड यूनिकॉर्न द्वारा डेवलप किया गया है.


अशनीर ग्रोवर का ये ऐप मेडिकल लोन प्रोवाइड कराएगा. जिन लोगों को इलाज कराने के लिए इमरजेंसी में पैसे की आवश्‍यकता होगी तो वे इस ऐप के जरिए 5 लाख रुपये तक का इस्‍टैंट लोन पा सकेंगे. इसके मद्देनजर जीरोपे ऐप का दिल्‍ली की नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी मुकुट फिनवेस्ट के साथ डील हुई है. जीरो पे ऐप वेबसाइट का कहना है कि इस सर्विस का लाभ सिर्फ साझेदारी वाले हॉस्पिटल में ही उठाया जा सकेगा.