राजनीती
पंजाब के सीएम भगवंत मान 15 अप्रैल को तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। तिहाड़ जेल प्रशासन ने पंजाब मुख्यमंत्री की मुलाकात को लेकर नया शेड्यूल जारी किया है। जेल के अफसरों ने कहा कि बैठक दोपहर में ''मुलाकात जांगला'' के भीतर कड़ी सुरक्षा में होगी, क्योंकि मान को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जाती है।