अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ती तनातनी युद्ध तक पहुंच ही गई. ईरान ने इजराइल के ऊपर ड्रोन अटैक कर दिया है. इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने दावा किया है कि ईरान ने इजारइल की तरफ 100 से ज्यादा ड्रोन और 200 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है.

ड्रोन अटैक के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सीरिया के दमिश्क में, उसके दूतावास पर इजराइल ने जो हमला किया था ये उसी का जवाब है. इसके बाद ईरान ने युद्ध खत्म करने की बात कह दी. उन्होंने कहा कि 'हमले के साथ ही मामले को खत्म माना जा सकता है.'