राजनीती
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने लोकसभा चुनाव के लिए तमिलनाडु में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, '' अन्नाद्रमुक ने भाजपा के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है और भविष्य में उसके साथ कभी गठबंधन नहीं करने की प्रतिबद्धता जताई है। पार्टी ने यह भी आश्वासन दिया है कि वह सीएए, एनपीआर और एनआरसी का विरोध करेगी। इसलिए, एआईएमआईएम आगामी लोकसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक को अपना समर्थन देती है। हमारा गठबंधन विधानसभा चुनाव के लिए भी जारी रहेगा।''