देश

देश

राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर बड़ा बयान दिया है. वीके सिंह ने कहा कि पीओके जल्द ही भारत में शामिल हो जाएगा.


उन्होंने कहा कि चीन ने भारत की भूमि पर कोई कब्जा नहीं किया है और ना उसको ऐसा करने दिया जाएगा. वह सेनाअध्यक्ष रहे हैं. इसीलिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहे हैं कि जो स्थिति 2012 में थी, आज भी वही है. जो जानकारी सामने आती है, वो सभी मिथ्या हैं.