देश
बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले के दोनों मुख्य आरोपितों को पश्चिम बंगाल के कांथी से गिरफ्तार किए जाने को लेकर बंगाल में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है।
एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल आतंकवादियों के लिए सबसे सुरक्षित पनाहगाह बन चुका है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इनकी गिरफ्तारी की क्रेडिट लेने की कोशिश की है। कूचबिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने इन दोनों की गिरफ्तारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में छिपने के लिए दो लोग आए थे लेकिन दो घंटे के अंदर हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है।