देश
अलीगढ़ और लुधियाना में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ईद की नमाज के दौरान कुछ लोगों ने फ्री फिलिस्तीन के पोस्टर लेकर नारेबाजी की. वहीं पंजाब के लुधियाना में भी फिलीस्तीनी झंडे के साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई. बताया जा रहा है कि नमाज के बाद कुछ लोगों ने पोस्टर लेकर पैसे मांगे और अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाए. स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच करने की बात कही जा रही है