देश

देश

पश्चिम बंगाल की उत्तरी दीनाजपुर की चोपड़ा सीट से तृणमूल कांग्रेस विधायक हमीदुल रहमान का एक बयान चर्चा में है, जिसमें वो खुलेआम धमकी दे रहे हैं. टीएमसी विधायक रहमान ने धमकाते हुए कहा है कि 26 तारीख को सेंट्रल फोर्स चली जाएगी, उसके बाद हमारी फोर्स के साथ ही रहना है.


 टीएमसी विधायक रहमान ने कहा कि बीजेपी, कांग्रेस और सीपीएम के कुछ लोग ताक में हैं. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि सेंट्रल फोर्स 26 तारीख तक है. उसके बाद हमारी ही फोर्स के साथ रहना है. अगर बीजेपी, कांग्रेस या सीपीएम के लोगों ने कुछ किया, तो हम उसका जवाब देंगे.


बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी का कहना है कि टीएमसी विधायक हमीदुल रहमान के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. उन्हें वोटर्स और विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकाते देखा जा सकता है. वो साफ-साफ कह रहे हैं कि एक बार चुनाव खत्म हो जाएगा, सेंट्रल फोर्सेज चली जाएगी, जिसके बाद सिर्फ टीएमसी की फोर्स रह जाएगी. इसके बाद वोटर्स और विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं को उनसे निपटना होगा. मैं चुनाव आयोग से अनुरोध करता हूं कि टीएमसी विधायक की धमकी पर संज्ञान लें, जो स्पष्ट तौर पर वोटर्स को धमका रहे हैं.