राजनीती

राजनीती

भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर राजनीतिक पलटवार करते हुए तमिलनाडु के सत्तारूढ़ दल डीएमके ने हाईटेक दांव खेला है। द्रमुक (डीएमके) ने कथित तौर पर पूरे तमिलनाडु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगे 'जी-पे' पोस्टरों के साथ एक कैंपेन शुरू किया।



बारकोड लगे इन पोस्टरों ने दर्शकों को "कोड को स्कैन करने और घोटालों को उजागर करने" के लिए कहा गया है। पार्टी का यह रणनीतिक कदम ठीक एक दिन पहले वेल्लोर में एक रैली के दौरान सत्तारूढ़ द्रमुक के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी की तीखी टिप्पणियों के बाद उठाया गया है।


जो भी इस पोस्टर के QR कोड की मोबाइल से स्कैन करता है, उसके मोबाइल में एक पॉप अप वीडियो खुलेगा और वीडियो में इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले का जिक्र मिलेगा। डीएमके लगातार बीजेपी को चुनावी बॉन्ड के मामले में घेरती आ रही है।