देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते से लगातार बढ़ रहे तापमान और लू की स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक की। ये उच्च स्तरीय बैठक पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें लू की स्थिति से निपटने की तैयारियों, आवश्यक दवाओं, आइस पैक, ओआरएस और पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा की गई।
पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली हाई लेवल बैठक को लेकर प्रधान मंत्री कार्यालय की ओर जारी एक बयान में कहा गया कि वर्ष 2024 में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है, ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की सलाह को क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद के साथ प्रसारित करने को कहा गया है। इसके अलावा व्यापक स्तर पर गर्मी के प्रभाव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई।