अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव को सकारात्मक कदम करार दिया, जिसमें रमजान के महीने में गाजा में तत्काल युद्धविराम की मांग की गई थी, जिसमें कहा गया है कि इजरायल-हमास के बीच चल रहे संघर्ष के कारण मानवीय संकट पैदा हो गया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिका कंबोज ने कहा कि इजराइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष के कारण बड़े पैमाने पर नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की जान चली गई है। उन्होंने कहा कि 'परिणामस्वरूप मानवीय संकट पूरी तरह से अस्वीकार्य है।' उन्होंने कहा कि दिल्ली ने संघर्ष में नागरिकों की मौत की कड़ी निंदा की है और किसी भी संघर्ष की स्थिति में नागरिक जीवन के नुकसान से बचना जरूरी है।