देश

देश

पहाड़ों पर सशक्त सक्रिय विक्षोभ और मैदानों में विकसित होने वाले विभिन्न मौसमी सिस्टम का असर अगले कुछ घंटों में दिखने लगेगा। छुटपुट बूंदों से प्री-मानसूनी गतिविधियों की शुरुआत होगी और 14 अप्रैल को पूरा उत्तर प्रदेश इसकी चपेट में होगा।


लेकिन इसका सर्वाधिक असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होने की आशंका है। 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज चक्रवाती हवाओं के साथ व्यापक बारिश और कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार संभावित सिस्टम सशक्त होगा जिसका व्यापक असर हो सकता है।