देश

देश

लोकसभा चुनाव को लेकर जारी प्रचार के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया है. उन्होंने आटा-दाल, तेल के भाव बताते हुए पूर्व की कांग्रेस सरकार और मोदी सरकार के बीच तुलना की है.


साथ ही उन्होंने जनता से वादा किया कि उनकी सरकार आई तो हर साल एक लाख रुपये दिए जाएंगे. राहुल गांधी ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'जनता को बड़ी महंगी पड़ी मोदी सरकार. आटा ₹20 से ₹40 किलो, दाल ₹80 से ₹210 किलो, दूध ₹30 से ₹66 लीटर, तेल ₹52 से ₹150 लीटर, पेट्रोल ₹66 से ₹97 लीटर, डीजल ₹52 से ₹90 लीटर, रसोई गैस ₹410 से ₹1,103 और डॉलर ₹58 से ₹83.'