देश

देश

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मेडिकल लूट आरोप लगाया है। पंचायत राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया है कि लखनऊ के एक निजी हास्पिटल ने उनकी मां के इलाज के लिए चार दिन में चार लाख रुपये लूट लिए और इलाज भी ठीक से नहीं किया।


राजभर ने बताया कि हालत बिगाड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज के शताब्दी लखनऊ में भर्ती कराया जहां उनका निधन हो गया। ओमप्रकाश राजभर ने इस प्रकरण की शिकायत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से की है।