राजनीती
मध्य प्रदेश के खजुराहो में चुनावी सभा में प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "2004 से 2014 तक 10 साल के यूपीए सरकार के शासनकाल में 12 लाख करोड़ का घपला, घोटाला और भ्रष्टाचार हुआ. पीएम मोदी ने 2014 से पहले देश की जनता से वादा किया था कि सत्ता में आने पर एक-एक भ्रष्टाचारी को चुन-चुनकर जेल की सलाखों के पीछे भेजेंगे. इन भ्रष्टाचारियों को जनता की एक-एक पाई का हिसाब लौटाना पड़ेगा, जिन्होंने चोरी की है, उसे जेल जाना पड़ेगा."
विपक्षी गठबंधन पर तंज कसते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पूरा का पूरा इंडिया अलायंस भ्रष्टाचारियों का जमघट है. घपले-घोटाले करने वाले भ्रष्टाचारियों की जमात है. अब जब ये सभी जेल में जा रहे हैं तो छाती पीट रहे हैं."