देश

देश

जमीयत उलमा-ए-हिंद हलाल ट्रस्ट के प्रमुख महमूद मदनी की अवैध हलाल सर्टिफिकेट के मामले में मुश्किलें बढ़ रही हैं। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने मौलाना महमूद असद मदनी को नोटिस जारी किया है।



जानकारी के मुताबिक, यूपी एसटीएफ अवैध हलाल सर्टिफिकेट जारी किए जाने के मामले में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी से ईद के बाद फिर पूछताछ करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, मौलाना महमूद मदनी को नोटिस दिया गया है। एसटीएफ ने अवैध हलाल सर्टिफिकेट जारी करने के मामले में गिरफ्तारी के बाद कुछ संस्थाओं के संचालकों की भी जांच शुरू की थी।