अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

इजरायल की एक एयर स्ट्राइक में हमास के टॉप लीडर इस्माइल हानिया के तीन बेटों की मौत हो गई है। इसके अलावा, उनके दो पोते भी मारे गए हैं। यह हमला तब हुआ जब उनके तीनों बेटे कार से जा रहे थे।


हानिया ने बुधवार को अल-जजीरा सैटेलाइट चैनल को दिए इंटरव्यू में मौतों की पुष्टि की और कहा कि उनके बेटे यरूशलम और अल-अक्सा मस्जिद को आजाद कराने की राह में मारे गए।