देश
सरकारी नौकरी छोड़ राजनीति में आने वालीं मध्य प्रदेश की पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का कुछ ही महीनों में राजनीति से मोह भंग हो गया है. अब वे फिर से सरकारी नौकरी करना चाहती हैं. इसके लिए उन्होंने पुनः आवेदन किया है.
बता दें कि इस्तीफा स्वीकार कराने के लिए निशा बांगरे ने मौजूदा शिवराज सरकार के सामने बड़ा आंदोलन खड़ा किया था. बैतूल से भोपाल तक पदयात्रा निकाली थी. इस दौरान भोपाल के एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस पर बाबा साहब भीवराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास पुलिस से नोकझोंक भी हुई थी, जिसमें निशा के कपड़े भी फट गए थे और जेल भी जाना पड़ा था.