प्रदेश
मुजफ्फरनगर में चुनावी सभा मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप देख रहे होंगे कि दुर्दांत माफिया और अपराधियों की कैसी दुर्गति हो रही है। पहले इनके नाम से ही कर्फ्यू जैसा माहौल हो जाता था। उनकी हालत हर व्यक्ति देख रहा है। एक ऐसा दुर्दांत माफिया ऐसा भी था जो समाजवादी पार्टी की सरकार के समय निकलता था तो मुख्यमंत्री का काफिला हो या मुख्य न्यायाधीश का काफिला रुक जाता था। जब हमने उस माफिया के खिलाफ कार्रवाई की और उसे रगड़कर कोर्ट के सामने पेश किया तो उसकी पैंट गीली हो गई थी। तब उस समय हमने कहा था कि कानून को रौंदने वाले, कानून कितना बड़ा होता है एहसास हो रहा है या नहीं? कहा था कि निर्दोष लोगों को मारोगे तो मिट्टी भी नहीं मिल पाएगी।योगी ने कहा कि जिनकी गर्मी हम शांत कर चुके हैं उन्हें फिर से गर्म मत होने दीजिए। उनकी गर्मी शांत हो चुकी है।