देश

देश

ईद के मौके पर देशभर की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही हैं. पूरे देश में ईद को लेकर खुशी का माहौल है. लोग एक दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दे रहे हैं.


इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी, नीतिश कुमार, मायावती, योगी आदित्यनाथ समेत देश के कई दिग्गज नेताओं ने शुभकामनाएं भेजी हैं.ईद के मौके पर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर आपसी भाईचारे को बढ़ने की कामना की. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि ये त्योहार एकजुटता और शांति की भावना फैलाए.