अंतर्राष्ट्रीय
नेपाल में समय-समय पर राजशाही की वापसी और हिंदू राष्ट्र की मांग उठती रहती है। एक बार फिर यह डिमांड उठी है। राजशाही की बहाली की मांग कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारी काठमांडू की सड़कों पर उतरे। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई। 2008 में पूर्व राजा ज्ञानेंद्र को सत्ता से हटा दिया गया था। उनके समर्थकों ने पीएम और अन्य प्रमुख सरकारी विभागों के कार्यालयों तक पहुंचने की कोशिश की। इस दौरान रास्ते में लगे बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश हुई।
ज्ञानेंद्र के प्रमुख समर्थक राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी या नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने, 'राजशाही वापस लाओ, गणतंत्र को खत्म करो' के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने कहा, 'हम अपने राजा और देश को जान से भी ज्यादा प्यार करते हैं।'