प्रदेश

प्रदेश

दिनेश लाल यादव निरहुआ के खिलाफ उनके बड़े भाई विजयलाल यादव उतर आये हैं. वे निरहुआ को जमकर घेर रहे हैं. विजयलाल यादव सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के समर्थन में चुनावी सभा कर रहे हैं. वह मंच से भी निरहुआ पर निशाना साध रहे हैं.


विजयलाल यादव आज़मगढ़ में घूम-घूम कर जनसभाओं में सपा के लिए गाने गाते नजर आते हैं. साथ ही सपा का झंडा भी लहरा रहे हैं. उनकी सभाओं में भीड़ देखने को मिल रही है. हालांकि इस दौरान उन्होंने निरहुआ पर निशाना साधते हुए भोजपुरी स्टार्स को नाचने वाला बताया है.