प्रदेश
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बेनीगंज चौकी इंचार्ज आलोक सिंह ने चेकिंग के दौरान एक कारोबारी के पास से 50 लाख रुपये बरामद किए। इन रुपयों की जानकारी अधिकारियों या इनकम टैक्स को देने की बजाए हड़प लिया। कारोबारी को एनकाउंटर की धमकी देकर भगा भी दिया। व्यापारी ने अफसरों से शिकायत की तो हड़कंप मच गया।
कोतवाली थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर दारोगा और उसके साथी को गिरफ्तार कर 44 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश चल रही है।