अंतर्राष्ट्रीय
संयुक्त राज्य अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी द्वारा गाजा में रखे गए 40 बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए इज़राइल और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच एक समझौते को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव देने के लगभग दो दिन बाद, हमास ने कहा है कि 'उसके पास 40 बंधक जिन्दा नहीं हैं'।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने मध्यस्थों से यह भी कहा है कि उनके अनुसार जीवित लोगों की संख्या काफी कम है। हमास की ओर से अभी तक संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है। आतंकी संगठन ने कहा कि जीवित नहीं रहने वालों में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और बीमार शामिल हैं। अमेरिका ने छह सप्ताह के युद्धविराम के बदले बंधकों की सुरक्षित रिहाई के लिए एक समझौते का प्रस्ताव रखा था।