देश
उत्तराखंड के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी को मंगलवार तड़के हरिद्वार के भगवानपुर इलाके में उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने मुठभेड़ में मार गिराया।
पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बताया कि उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स और हरिद्वार पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू किया है। उसी के तहत यह एनकाउंटर हुआ है। मारे गए अमरजीत सिंह पर 16 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उत्तराखंड के नानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की 28 मार्च को उधम सिंह नगर के नानकमत्ता गुरुद्वारे में दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।