प्रदेश

प्रदेश

उत्तर प्रदेश में मौसम फिर बदलने वाला है।अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार एकबार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर बुधवार से दिखेगा। 11 को लखनऊ में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही मंगलवार की दोपहर बाद से ही शुरू हो सकती है।


हाल में दो पश्चिमी विक्षोभ लखनऊ और आसपास के इलाकों के ऊपर से गुजरे। कमजोर होने की वजह से बादल तो छाए लेकिन बारिश नहीं हुई।