देश

देश

भारत को एक मजबूत और कुशल इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के बुनियादी ढांचे के निर्माण में मदद करने के लिए अदाणी टोटल एनर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड (एटीईएल) और एमजी मोटर इंडिया ने समझौता किया।इसका उद्देश्य ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग आसान बनाना है।


समझौते के तहत ईवी ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए देश भर में एमजी डीलरशिप पर ईवी चार्जिंग स्टेशन (60 किलोवाट डीसी) स्थापित किए जाएंगे।