राजनीती

राजनीती

उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं भाजपा से राज्यसभा के सांसद ब्रजलाल ने सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया है।


उन्होंने सोशल प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि "अखिलेश यादव जी आप उनके भी घर हो आये होते, जिनकी मुख्तार अंसारी ने हत्या की या करवायी थी।आप उनकी विधवाएं और उनके बच्चों के आंसू पोछ आए होते। लेकिन आप ऐसा करोगे नहीं क्योंकि आप तो सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हो। आप वही अखिलेश यादव हो, जो आतंकियों के 14 मुकदमें वापस लिए थे। आपके लिए ये तुष्टिकरण करना हमें तो आश्चर्य नहीं लगा।"