देश
पड़ोसी देश नेपाल के सुनसरी जिले में बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर प्रचार कर रहे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के बाद पिछले तीन दिनों से हिंसक झड़प और प्रदर्शन हो रहे हैं।दो समुदायों के बीच तनाव को देखते हुए रामनगर भुटहा में बीते गुरुवार से कर्फ्यू लगा है।
सुनसरी के चतरा में आगामी 17 अप्रैल को बाबा धीरेंद्र शास्त्री के आने का कार्यक्रम है। इसको लेकर कुछ लोग प्रचार कर रहे थे।नेपाल पुलिस के अनुसार इसी क्रम में गुरुवार को दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद शुक्रवार को दोनों समुदाय के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई। इसे नियंत्रित करने के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया लेकिन घटना के विरोध में प्रदर्शन जारी है।