अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

दक्षिण-पश्चिम अफ्रीकी देश मोज़ाम्बिक के उत्तरी तट पर यात्रियों से भरी एक नाव पानी में डूब गई, जिसमें 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई।


अधिकारियों ने कहा कि यह मछली पकड़ने वाली नाव थी जिसे लोगों के परिवहन के लिए प्रयोग किया जा रहा था। ये दुर्घटना तब हुई जब नाव नामपुला प्रांत के पास एक द्वीप तक पहुंचने की कोशिश करते समय लहरों की चपेट में आने के बाद नियंत्रण से बाहर हो गई। इस हादसे में कई बच्चे भी शामिल थे।