देश

देश

चेन्नई के तांबरम रेलवे स्टेशन पर तीन लोग चार करोड़ रुपये कैश के साथ पकड़े गए हैं. तीन में से एक शख्स भाजपा में बतौर कार्यकर्ता काम करता है . चार करोड़ रुपयों को छह अलग-अलग बैग में भरकर रखा गया था.रिपोर्ट के मुताबिक पकड़े गए भाजपा कार्यकर्ता का नाम सतीश है, जो एक होटल मैनेजर भी है,


पूछताछ के दौरान सतीश ने बताया कि वो कथित तौर पर तिरुनेलवेली से भाजपा सांसद और पार्टी उम्मीदवार नैनार नागेंथिरन की टीम के कहने पर ये काम कर रहा था. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों के कबूलनामे के आधार पर पुलिस टीमों ने नैनार नागेंद्रन से जुड़ी जगहों- किलपौक, ट्रिप्लिकेन और सालिग्रामम में तलाशी ली. बताया जाता है कि पहले पैसा कथित तौर पर इन्हीं जगहों पर रखा गया था.


पुलिस और आयकर विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं.