क्रिकेट

क्रिकेट

आईपीएल 2024 के 20वें मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन बनाए।जवाब में दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित ओवर में 205 रन ही बना पाई। इसके साथ ही मुंबई ने 29 रन से मुकाबले को जीत लिया। मुंबई की इस सीजन यह पहली जीत है।