देश

देश

सीबीआई ने दिल्ली के केशव पुरम इलाके में छापेमारी के बाद मानव तस्करी गैंग में शामिल सभी 7 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. इसके साथ ही आरोपियों की 4 दिन की रिमांड भी हासिल कर ली है.


इस रैकेट के मास्टरमाइंड नीरज और इंदु हैं. गिरफ्तार किए गए लोगों में अस्पताल के वार्ड बॉय समेत कुछ महिला और पुरुष शामिल हैं.


अब तक की जांच के मुताबिक, ये अस्पतालों से बच्चों को चोरी नहीं करते थे. ये गरीब लोगों की सहमति से या जिन लोगों को पैसों की जरूरत होती थी, उनसे बच्चे खरीद लेते थे. कई बार ये गरीबों से एडवांस में बच्चे ले लिया करते थे फिर आगे निःसंतान लोगों को बेचते थे. सीबीआई अब बरामद बच्चों की डिटेल्स खंगाल रही है.