देश

देश

गौरव वल्‍लभ ने अपनी पुरानी पार्टी छोड़ने के बाद उस पर जमकर आरोप लगाए हैं. एनडीटीवी के साथ शनिवार को ख़ास बातचीत में गौरव वल्‍लभ ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे जबरन अदाणी के खिलाफ बोलने के लिए कहा था.


गौरव वल्‍लभ ने कहा, "मैंने अदाणी के खिलाफ प्रेसवार्ता की. पर जब अदाणी को सेबी ने क्‍लीनचिट दे दी तो मैंने कांग्रेस के सभी नेताओं को बोला कि अब अदाणी वाले मुद्दे को हमें ड्रॉप करना चाहिए. वैल्‍थ क्रिएटर्स को गाली देना बंद करना चाहिए. पर कांग्रेस ने मेरी बात नहीं सुनी."


इसके साथ ही उन्‍होंने कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया और कहा, "कांग्रेस के जो भी बड़े-बड़े डिपार्टमेंट हैं, वो पीए लोग चला रहे हैं. पीए लोगों को आप पीए का काम दो. राजनेताओं को पॉलिटिक्‍स का काम दो."