प्रदेश
उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगे बैनर में मुख्तार अंसारी का फोटो लगा था और इसमें मुख्तार अंसारी को लेकर बात की गई थी. ये बैनर सपा नेता रामसुधाकर यादव द्वारा लगवाए गए थे. इन बैनर्स पर लिखा था, "समस्त प्रदेशवासियों और देशवासियों से बड़े दुख के साथ निवेदन है कि इस साल मुख्तार अंसारी के निधन की वजह से आप ईद ना मनाएं. इस दिन मुख्तार अंसारी की आत्म की शांति के लिए ईदगाह के बाहर खड़े होकर 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्म की शांति के लिए प्रार्थना करे. इस दुख की घड़ी में मृतक परिवार के साथ हम समाजवादी साथ खड़े हैं."
जैसे ही पुलिस को समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर विवादित पोस्टर लगे होने की जानकारी मिली, पुलिस में हड़कंप मच गया. पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर ये पोस्टर्स उतारे