देश
आईएएस अफसर नवीन तंवर को दूसरे की जगह क्लर्क की परीक्षा देने पर सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने नवीन तंवर को तीन साल की सजा सुनाई थी और 50 हजार का जुर्माना भी लगाया था। हालांकि, सीबीआई कोर्ट ने नवीन तंवर की अर्जी पर उन्हें जेल भेजने में राहत दी थी।
यह पूरा मामला 13 दिसंबर 2014 का है, जब उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद स्थित आइडियल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आईबीपीएस की क्लर्क परीक्षा झांसी के अमित सिंह की जगह देने पहुंचे थे। इस दौरान सीबीआई ने सॉल्वर गिरोह को पकड़ा था, जिसमें नवीन समेत छह आरोपी शामिल थे। बता दें कि 2014 में जब नवीन तंवर को सीबीआई ने पकड़ा था, उस दौरान वो आईएएस नहीं थे। वो सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और उनका चयन 2019 की संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में हुआ था।