प्रदेश
सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ आगजनी मामले में मुकदमा दर्ज कराने वाली नजीर फातिमा की नाबालिग पौत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर स्वजन ने गाजीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।मामले को लेकर सपा विधायक पर सवाल उठ सकते हैं।
सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ चल रहे आगजनी के मुकदमे में शनिवार को एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। कई बिंदुओं पर अभियोजन और बचाव पक्ष को स्पष्टीकरण देना होगा। डिफेंस कालोनी जाजमऊ निवासी नजीर फातिमा ने जाजमऊ थाने में सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ आठ नवंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।