प्रदेश

प्रदेश

प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के बेटे अजय यादव ने सपा के कई नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने दूसरे दलों से आये सपा व बसपा के कई पूर्व सांसद व विधायकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। 


उप मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद से बसपा के पूर्व सांसद वीर सिंह, इटावा से सपा के पूर्व सांसद कमलेश कठेरिया, सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे के.सी.पाण्डेय, पूर्व विधायक आदित्य त्रिपाठी, पूर्व विधायक गजेन्द्र सिंह और पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा को भाजपा में शामिल कराया। इसी तरह गोरखपुर से सपा छोड़कर आये आदित्य शुक्ला, मथुरा से सीएस धनगर,महराजगंज से श्याम सुन्दर चौरसिया, मऊ से राज कुमार सिंह, शंभू लाल दोहरे व जिला पंचायत सदस्य सोनी पासवान भाजपा में शामिल हुईं।