अंतर्राष्ट्रीय
रूसी सीमा के रोस्तोव क्षेत्र में यूक्रेन ने 53 ड्रोन से बड़ा हमला बोला है। इसे यूक्रेन की ओर से अबतक के सबसे बड़े हवाई हमलों में एक माना जा रहा है। हालांकि, रूसी सेना की ओर से दावा किया गया है कि सभी ड्रोन मार गिराए गए।इनमें से 44 ड्रोन को मोरोजोस्की में मार गिराया गया। रोस्तोव गवर्नर ने कहा कि हमले में एक पावर सवस्टेशन को क्षति पहुंची है। यूक्रेन के अधिकारियों की ओर से इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।